CG CRIME

बिलासपुर : असमाजिक तत्वों पर सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही, धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश से क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम सिविल लाइन पुलिस को 15-03-2026 सूचना मिली की महाराणा प्रताप चौक मिनीबस्ती क्षेत्र में दो युवक धारदार चाकू के साथ आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच दोनों आरोपी शेरा मिरी, पिता झुराराम उम्र 33 वर्ष निवासी मिनीबस्ती, जरहाभाठा थाना सिविल लाइन एवं (2)- अभिषेक दिवाकर पिता होरीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी मिनीबस्ती, जरहाभाठा थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। एवं दो आरोपियों के अमन बघेल पिता,बाबूराम उम्र 23 वर्ष निवासी मिनीबस्ती, जरहाभाठा थाना सिविल लाइन। एवं (2)- मुकेश पुरी गोस्वामी पिता लक्ष्मण पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी मिनीबस्ती, जरहाभाठा थाना सिविल लाइन के विरुद्ध क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

आर्म एक्ट कार्यवाही

(1)- शेरा मिरी
पिता – झुराराम
उम्र – 33 वर्ष
निवासी – मिनीबस्ती, जरहाभाठा
थाना – सिविल लाइन

(2)- अभिषेक दिवाकर
पिता – होरीलाल
उम्र – 24 वर्ष
निवासी – मिनीबस्ती, जरहाभाठा
थाना – सिविल लाइन
जप्त सामग्री: 02 नग लोहे के धारदार चाकू

क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
(1)- अमन बघेल
पिता – बाबूराम
उम्र – 23 वर्ष
निवासी – मिनीबस्ती, जरहाभाठा
थाना – सिविल लाइन

(2)- मुकेश पुरी गोस्वामी
पिता – लक्ष्मण पुरी
उम्र – 24 वर्ष
निवासी – मिनीबस्ती, जरहाभाठा
थाना – सिविल लाइन
पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top