CG CRIME

पामगढ़ : मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पामगढ़ पुलिस ने आरोपी पिता को चंद घंटे में गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 ( 1 ) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। बताया गया कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रआर राजेश कोशले ,भुवनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top