CG CRIME

बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थिति में मिलीं युवक की लाश, जांच में जुटी सकरी पुलिस

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की लाश मिली है, मृतक का नाम एवं पहचान सतीश कौशिक (26 वर्ष) निवासी संबलपुरी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जांच शुरू की, प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वज़ह का पता चल पाएगा।

पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एवं आगे जांच जारी है,

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top