
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर आवेश में आकर आरोपी रमेश साहू द्वारा प्रार्थी के गले पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
आरोपी– रमेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 सुभाष चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

