CG CRIME

फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। जिले में षडयंत्र पूर्वक एवं फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गंगा साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम छेछर थाना कसडोल एवं श्रवण कुमार वर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम छेछर थाना कसडोल। द्वारा किसी अन्य महिला का फोटो लगाकर, फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगा कर फर्जी तरीक़े से जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। रजिस्ट्री हेतु भूमि का नकल निकालने पर जमीन का फर्जी तरीके से रजिस्ट्री होने के संबंध में पता चला, प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के नाम
1. गंगा साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम छेछर थाना कसडोल
2. श्रवण कुमार वर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम छेछर थाना कसडोल

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top