CG CRIME

चांपा : अवैध नशीला प्रतिबंधित कैप्सुल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। थाना चांपा पुलिस द्वारा 880 नग अवैध नशीला कैप्सुल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 880 नग अवैध नशीली कैप्सूल जिसकी कुल कीमती 8200 रू बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार दिनाक 10.02.26 को मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के पल्सर मोटर सायकल में कोरबा तरफ से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे है और अपने कब्जे मे भारी मात्रा मे नशीली कैप्सूल रखे है।

सूचना पर रेड कार्यवाही किया कोसमंदा रोड पहुचकर घेराबंदी किये जहां पल्सर मोटर सायकल मे दो लोग आते दिखे जिन्हे रूकवाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम रामकिशोर कश्यप एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप पटेल बताया जिनके कब्जे से कुल 469 स्ट्रीप में प्रत्येक स्ट्रीप में 08 नग कुल 3752 नग कैप्सूल कीमती 34813 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्र CG 11 BM 2797 एवं 02 नग मोबाईल व नगदी रकम 200 रू को जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मामले में थाना चम्पा पुलिस द्वारा End to ent के तहत विवेचना की जा रही थी इसी क्रम में आरोपी प्रकाश चौहान एवं सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू जिला कोरबा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.प्रकाश चौहान पिता सहारन चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर कोरबा

02 सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू पिता महेंद्र विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रामसागर पारा वार्ड नंबर 2 कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, asi विवेक सिंह सायबर सेल, asi भुनेश्वर राठौर, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top