
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में घर अंदर घुसकर, जान से मारने की धमकी देते हुए फावड़ा से वार कर, गंभीर चोंट पहुंचाने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुटखा खरीदने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर मार पिट की गई,मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी ग्राम खैरताल के हैं निवासी। पुलिस ने सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
आरोपियों के नाम
1. संदीप टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण
2. ओम प्रकाश उर्फ ऋतिक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण
3. हीरालाल उर्फ सोनू टंडन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण

4. विकास टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण
5. समीर सायतोड़े उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण
6. भुनेश्वर उर्फ मोंटू जांगड़े उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण

