CG CRIME

बलौदा बाजार : पैसे की मांग करते हुए, चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। जिले के कसडोल पुलिस द्वारा रास्ता रोककर, पैसे की मांग करते हुए, चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा बैंगनडबरी मुक्तिधाम के आगे पुल के पास मोटरसाइकिल में आकर रास्ता रोकते हुए प्रार्थी से पैसे की मांग की, नहीं देने पर आरोपियों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कसडोल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 M 6214 एवं एक बटनदार चाकू जप्त कर लिया है।

आरोपियों के नाम
1. सूरज साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 बलार रोड कसडोल थाना कसडोल
2. हेमंत बंजारे उम्र 18 वर्ष निवासी कांटीपारा वार्ड क्रमांक 13 कसडोल थाना कसडोल

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top