CG CRIME

जांजगीर : नवागढ़ : शराब पीने से रोकने पर, बेटे ने मां पर किया टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी बेटा गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 109 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को सुबह आरोपी दयाशंकर कश्यप का अपनी मां से विवाद हो गया था। उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से मना करती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे काफी खून निकला, घटना की सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दयाशंकर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ाम आरोपी– दयाशंकर कश्यप उम्र 34 वर्ष, निवासी पोड़ी थाना नवागढ़।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top