
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिला पुलिस द्वारा समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जुआरियों को थाना गिधपुरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम तेलासी में मुक्तिधाम के पास जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों से नगदी रकम ₹1,52,000 एवं 52 पत्ती ताश 02 बाइक एवं 07 नग मोबाइल जप्त कर आरोपियों जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए आरोपी जुआरियों के नाम
1. धर्मेंद्र उर्फ राजा डहरिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अमसेना थाना खरोरा जिला रायपुर
2. मुकेश कुमार मनहरे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर
3. श्रवण जोशी उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम कोडापार थाना खरोरा जिला रायपुर
4. राहुल मनहरे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर
5. मालिक राम डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोडापार थाना खरोरा जिला रायपुर
6. आनंद बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर
7. अजीत सुरतांगे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरी थाना पलारी

