CG CRIME

नैला : आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नैला पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 10.03.26 को आरोपियोंरविंद्र कुमार सूर्यवंशी (2)- देवराज कुमार सूर्यवंशी द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर डरा धमका रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)-रविंद्र कुमार सूर्यवंशी ( उम्र 22 वर्ष ) निवासी नैला
(2)- देवराज कुमार सूर्यवंशी ( उम्र 20 वर्ष ) निवासी नैला

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नैला भवानी सिंह चौहान एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top