CG CRIME

बलौदा : 03 अलग अलग जगहो पर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्रांतर्गत में हुए 03 अलग अलग जगहो पर चोरी के प्रकरण को सुलझाते हुए चोरी करने वाले 03 आरोपीयो को महज 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्रकरण (1) –प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी दाऊ राम साहू पिता स्वी शि‍वदयाल उम्र 82 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 हरदीमहामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के घर दिनांक 17/01/2026 को घर में ताला लगाकर मैं अपने बड़े बेटा राधेश्याम साहू के घर जमनी पाली कोरबा एवं मेरे पत्नि छोटे बेटा प्रहलाद कुमार साहू के घर बिलासपुर गए थे मै जमनी पाली में कुछ दिन रहने के बाद अपने छोटे बेटा के घर गया और बिलासपुर में करीब 01 माह रहने के बाद

दिनाक 27/02/2026 को अपने गृह ग्राम हरदी महामाया आया तो देखा घर अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे कपडा व कागज बिखरा पड़ा था अलमारी अंदर रखे मेरे पत्नि के चांदी का करधन करीब 40 तोला किमती 20000/रूपये,चांदी का पैरपट्टी (पायल) 30 तोला किमती 15000/ रूपये,चादी का अंगूठी 04 नग किमती 2000/ रूपये,सोने का फुली 02 नग वजन करीब 02 ग्राम किमती 3000/रूपये एवं नगदी रकम 20000/रूपये (बीस हजार रूपये) सोने चांदी को मै वर्ष 1969 में चांदी को साढ़े चार रूपये तोला एवं सोने को 250 रूपये तोला में खरीदा था कुल जुमला रकम 60,000/रूपये को कई अज्ञात चोरी द्वारा चोरी कर ले गया है,

प्रकरण (2)-प्रार्थी आनंद मोहन पाण्डेय पिता स्व. राजकुमार पाण्डेय उम्र 27 साल निवासी न्यु चंदनियापारा वार्ड नंबर 06 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के घर गृह ग्राम हरदी महामाया में दिनांक 18/02/2026 के दोपहर करीबन 02:00 बजे से दिनांक 09/03/2026 के 11:30 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी एवं इसकी मां का पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 5 हजार रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 300000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है जिसके संबंध में संबंध एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रहा हूं कार्यवाही किया जाये।

प्रकरण -(3) प्रार्थी हरिओम साहू पिता स्व. राम लाल साहू उम्र 48 साल निवासी हरदीमहामाया थाना बलौदा वार्ड जिला जांजगीर चांपा छ.ग. वर्तमान पता रोहणी पुरम रायपुर थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर दिनांक 05/03/2026 को सुबह करीब 10 बजे अपने गृह ग्राम हरदीमहामाया मे दिनांक 10/03/26 को सुबह 10 बजे प्रार्थी अपने घर आकर देखा तो घर के सामने दरवाजा का ताला टुट कर लटका हुआ था।घर अंदर जाकर देखा तो घर के समान बिखरा पडा था व अलमारी का ताला खुला हुआ था ।तब प्रार्थी अपने कमरे के अंदर रखे सामान को देखा तो घर में रखे पुरानी इस्तेमाली बर्तन पीतल का बाल्टीआ 1 नग, कांसा की गुंडी 1 नग, कांसा की थाली 2 नग,कांसा की लोटा 2 नग कुल बर्तन कि वजन करीब 14 किलो कुल जुमला कीमती करीबन 10000 रूपये को कोई अज्ञात आरोपी

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ,व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही 01.गणेश केवट उर्फ बुट्टी पिता सुखनंदन केवट उम्र 24 वर्ष नि‍वासी औराभोई पारा हरदी महामाया 02.रोशन बरेठ पिता संतोष बरेठ उम्र 18 वर्ष निवासी हरदी महामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 03.दिनेश बरेठ पिता राजकुमार बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी हरदी महामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर तीनो ने अलग अलग जगहो पर चोरी करना अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपीयो से चोरी किये चोने चांदी के जेवर बर्तन व नगदी रकम जुमला करम 3,70,0000 / रू . को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 11/03/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा जा रहा है।

नाम आरोपी-

(1)-गणेश केवट उर्फ बुट्टी पिता सुखनंदन केवट उम्र 24 वर्ष नि‍वासी औराभोई पारा हरदी महामाया
(2)-रोशन बरेठ पिता संतोष बरेठ उम्र 18 वर्ष निवासी हरदी महामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा…
(3)-दिनेश बरेठ पिता राजकुमार बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी हरदी महामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top