CG CRIME

मुलमुला : पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुलमुला क्षेत्र की पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को दामोदर गोसाई निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के करीब एक माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति दामोदर गोसाई, सास दीपावली गोसाई, ससुर गुरुशरण गोसाई और देवर खेमन गोसाई द्वारा दहेज कम लाने की बात कहकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपये की मांग की जाती थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।

बाद में उसे मायके भेज दिया गया और दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल देने पर ही वापस ले जाने की बात कही गई। प्रकरण की विवेचना दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पति दामोदर गोसाई की पहले से शादी हो चुकी है और पहली पत्नी के रहते ही उसने यह दूसरी शादी की थी, जिसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों दामोदर गोसाई (30), गुरुशरण गोसाई (55), दीपावली गोसाई (50) और खेमन गोसाई (28) सभी निवासी भैरव नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, एसआई फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक मनभावन पटेल और महिला आरक्षक श्वेता सिंह का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top