CG CRIME

बिलासपुर : तखतपुर की कार्यवाही : 3.74 ग्राम ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुरतखतपुर |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। की तखतपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3.74 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश गायकवाड मोढ़े चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तखतपुर पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और दुर्गेश गायकवाड को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।पूछताछ में दुर्गेश गायकवाड ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन से लेकर बिक्री करता था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को अप्पू देवांगन बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि वह दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और दुर्गेश गायकवाड को बेचता था। पुलिस ने आरोपी अप्पू देवांगन के कब्जे से ब्राउन शुगर की बिक्री से बची 2000 रुपए की रकम और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू बिलासपुर के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे एवं टीम के साथ तखतपुर थाना से आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार श्याम, चंद्रशेखर मरकाम और संतोष पोर्ते की योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपियों के नाम– दुर्गेश गायकवाड (22) पिता अर्जुन गायकवाड निवासी बड़े बाजार तखतपुर और अप्पू देवांगन (32) पिता राजू देवांगन निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top