CG CRIME

पंडरिया : जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

कवर्धा। जिले के थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री धमेद्र सिंह के द्वारा पंडरिया थाना क्षेत्रातंर्गत जुआ,सट्टा,आबकरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव अति.पुलिस अधी. श्री अमित पटेल (रापुसे) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है ,कि थाना पंडरिया में दिनांक 08.03.2026 को मुखबीर सूचना पर थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोतिमपुर में आनंद बघेल के घर के सामने आम जगह पर ताश पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत की बाजी लगाकर काट पत्ती नामक जुआ का खेल, खेल रहे है।सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 03 जुआडियान 1. आनंद बघेल पिता सोहन बघेल उम्र 37 साल 2. राज भास्कर पिता मनकेराजाउम्र 21 साल 3. धन्नू बघेल पिता रमेश बघेल उम्र 33 सभी निवासी ग्राम मोतिमपुर थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम(छ.ग.) को रंगे हाथो जुआ खेलते पकडा गया,कुछ जुआडियान रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, पकडे हुए जुआडियानो के पास एंव फड से कुल रकम 7220/-रूपये ,52 पत्ती तास और दो नग मोबाईल हेंड सेट को जप्ती किया गया।आरोपीयों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कायम किया गया, साथ ही भा.नाग.सु.सं. के तहत धारा 170 की पृथक से थाना पंडरिया में विधिवत कार्यवाही की गयी एवं फरार हुए जुआडियो की पता तलाश कर अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।उक्त कार्यवाही में सउनि. मोहन खुटे, आरक्षक- सुनील घृतलहरे, हुकुम माथुर, आकाश भोई, राजू चंद्रवंशी, अभिषेक शर्मा, हरनारायण चेलकर का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top