CG CRIME

बिलासपुर : गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 848 ग्राम गांजा एवं नगद जप्त..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीभाठा जोगी आवास बंधवापारा में एक महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला के कब्जे से 848 ग्राम गांजा एवं 250 रुपये नगद जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह द्वारा क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग करते हुए अवैध शराब और गांजा बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिरों से संपर्क कर क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।

जिस पर 7 मार्च 2026 को सूचना मिली कि मीना सारथी जोगी आवास के पास गली में अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना मिलते सरकंडा पुलिस मौके पर रेड कार्यवाही कर महिला को पकड़ा। पकड़े गए महिला की तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 848 ग्राम गांजा एवं 250 रुपये नगद जप्त कर महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 334/2026 धारा – 20बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
मीना सारथी, पति प्रकाश सारथी
उम्र – 48 वर्ष
निवासी – इमलीभाठा जोगी आवास, बंधवापारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top