MD-Junaid Khan
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र स्थित आर्य समाज धर्मशाला में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी और उसके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्य समाज धर्मशाला के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे के बर्तन, प्लेट, ग्लास, चम्मच, लोटा, पूजा सामग्री, साउंड बॉक्स, कपड़े और सफाई का सामान सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था।
जिसकी रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान संदेह के आधार पर निखिल साहू (19 वर्ष) निवासी डीएलएस कॉलेज अटल आवास, अशोक नगर सरकंडा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने आरोपी ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का बर्तन, पूजा सामग्री, कपड़े और साउंड बॉक्स सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान बरामद कर ,सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

