
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र नेहरू नगर में रविवार को पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति द्वारा पत्नी को पीट पीट कर हत्या करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 8 मार्च को नेहरू नगर किराए के मकान में रह रहे युवराज यादव और पुष्पलता यादव मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक द्वारा कहा गया जिसे लेकर शराब के नशे में धुत युवराज ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने पुष्पलता को घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर जमीन पर कई बार पटका, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण पुष्पलता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवराज यादव, जो मूलतः कोटा के मोहनभाठा का निवासी है, मौके से फरार हो गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09- 03- 2026 को सिविल लाइन पुलिस की टीम ने जानकारी के आधार पर आरोपी को ’27 खोल’ के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछ ताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

