MD-Junaid Khan
बिलासपुर | जिल कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा दो अलग-अलग आदेशों के तहत तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले के साथ ही डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की है। जारी आदेशों में विभिन्न तहसीलों और जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक क/वित्त-1/2026/1278, दिनांक 09 मार्च 2026 के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को उनके नाम के सामने अंकित पदों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत 14 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

नई पदस्थापना इस प्रकार है
(1)-श्रीमती गरिमा ठाकुर – अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार, सीपत
(2)- श्री सोनू अग्रवाल – तहसीलदार सीपत से तहसीलदार, रतनपुर
(3)- श्री संदीप कुमार साहू – तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार, मस्तूरी
(4)- सुश्री शिल्पा भगत – तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार, बोदरी
(5)- श्रीमती जयंती देवांगन – तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार, नजूल
(6)- श्री पंकज सिंह – अधीक्षक भू-अभिलेख, बिलासपुर से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, बिलासपुर
(7)- श्री समर्थ थवाईत – नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार, बेलतरा
(8)- श्रीमती श्रद्धा सिंह – नायब तहसीलदार, उप तहसील गनियारी से नायब तहसीलदार, पचपेड़ी
(9)- श्री राहुल साहू – नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार, बेलगहना

(10)- श्री टोपलाल सिदार – नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार, उप तहसील सकरी
(11)- श्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी – नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार, गनियारी
(12)- श्रीमती विनीता शर्मा – नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार, बिलासपुर
(13)- श्री सहरिक – नायब तहसीलदार, उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार, तहसील बेलतरा
(14)- श्री अंकित सिंह राजपूत – स्थानांतरण पर उपस्थित, जनगणना कार्य हेतु संलग्न

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभावशील होगी। आदेश की प्रतिलिपि क्रमांक क/वित्त-1/2026/1278-A के माध्यम से जारी की गई है। प्रतिलिपि सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर तथा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को सूचनार्थ भेजी गई है।

