
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित होटल शिवा इन में चकरभाठा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार संचालन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से हुक्का सामग्री एवं नगदी 55 हजार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में होटल और बार में अवैध रूप से हुक्का संचालित करने वालों एवं नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर छापा मार कार्यवाही की, छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) निवासी होटल शिवा इन, बोदरी को पकड़ा। जिसके कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, कोयला, कोको जेल के पैकेट, कोल हीटर, तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे और 5 हजार रुपये नगद सहित करीब 55 हजार रुपये का सामान जप्त कर

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

