CG CRIME

अकलतरा पुलिस की कार्यवाही : लबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अकलतरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 01 महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी दिगेंद्र डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं दूसरा मामला में – लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित 03 वारंटियों को भी पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। वारंटियों में 01 महिला भी शामिल है, जो काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top