
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सरकंडा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी से इंकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले गौरव दुबे(21) से हुई. उसने युवती से दोस्ती बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच वह गर्भवती हो गई. युवती ने इस संंबंध में गौरव को बताया. तब युवक ने जबरदस्ती करते हुए युवती को गर्भपात करा दिया.
इसके बाद भी वह युवती का शारीरिक शोषण करते रहा. जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए, जिस पर सरकंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गौरव दुबे को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

