CG CRIME

मुंगेली: पथरिया पुलिस की कार्यवाही : दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी बिट्टू कुर्रे को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर बहला-फुसलाकर दैहिक शोषण किया गया। पुलिस ने आरोपी बिट्टू कुर्रे के विरुद्ध थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137 (2) 64, 64 (2)(ड)351(3) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट अपराध पंजीबद्व किया गया।

प्रकरण मे पतासाजी के दौरान आरोपी बिट्टू कुर्रे को हिरासत मेे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे पिता राजेश कुमार कुर्रे उम्र 18 वर्ष 04 माह साकिन डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव, सउनि. नरेश साहू, प्र.आर.प्रकाश, वीरभद्र सिंह, आर.हलीश गेदले, विनोद बंजारे, राजतिलक बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, मनीष गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top