
MD-Junaid Khan
रायगढ़। होली के दिन युवक से मारपीट की घटना पर थाना कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र निषाद तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत किरोडीमल नगर में वासु महंत पिता गुरुवार दास महंत निवासी राधा कृष्ण मंदिर के सामने किरोडीमल नगर के साथ सुभाष चंद्र निषाद और एक अन्य किशोर बालक द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में प्रार्थी तुषार दास महंत की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 118, 3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इस दौरान दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए थे। आहत की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई।
विवेचना के दौरान आज पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुभाष चंद्र निषाद और एक विधि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

