CG CRIME

गौरेला पेंड्रा मरवाही : रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया, जिले का एक दिवसीय दौरा, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन से बेहतर संवाद बनाने हेतु दिए निर्देश..

MD-Junaid Khan

गौरेला पेंड्रा मरवाहीबिलासपुर। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने किया गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का एक दिवसीय दौरा किया। जिले के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन से बेहतर संवाद बनाने हेतु दिए निर्देश। जानकारी के अनुसार दिनांक 06/03/26 क़ो बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला गौरेला -पेंड्रा- मरवाही का एक दिवसीय भ्रमण किया गया।

इस दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर लंबित अपराधों, मर्गो के वैज्ञानिक तकनीकी के माध्यम से साक्ष्य संकलन के कर त्वरित निकाल, थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा पीड़ितों की शिकायत स्वयं सुनकर समुचित वैधानिक कार्यवाही करने, गंभीर अपराधों की विवेचना स्वयं करने एवं संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण में सभी शाखा प्रभारियों क़ो रिकॉर्ड के समुचित संधारण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के वेलफेयर सम्बन्धी विषयों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए l
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम के निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भ्रमण दौरान थाना गौरैला के निरीक्षण में थाना में उपस्थित स्टाफ क़ो सशक्त एप के माध्यम से अधिक से अधिक वाहनों क़ो सर्च कर चोरी हुए वाहनों की पता तलाश करने, बीट प्रणाली क़ो सशक्त कर आवश्यक सूचना संकलन करने, अनुभव क्यू आर कोड का अधिकाधिक प्रचार करने, साइबर प्रहरी व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से साइबर जागरूकता लाने तथा थाने में लंबित अपराधों, मर्गो, शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निकाल करने हेतु निर्देशित किया।

तत्पश्चात साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों के निकाल करने, नेटग्रिड, समन्वय पोर्टल, क्राइमैक पोर्टल के अधिकाधिक प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया l
ग्राम अमरपुर स्थित पुलिस रक्षित केंद्र का निरीक्षण कर रक्षित निरीक्षक क़ो बल एवं संसाधनों के व्यवस्थित रखरखाव, पुलिस वाहनों के मैंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया l

इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top