CG CRIME

बिलासपुर -सिरगिट्टी – क्षेत्र में आशांति फैलाने वाले 06 आरोपियों पर की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही

Md-Junaid Khan


बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में आशांति फैलाने, आम जगहों पर जमावड़ा बनाकर राहगीरों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 06 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों गुंडे बदमाशों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। बाइक पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सघन और बारीकी से बाइक पेट्रोलिंग करते हुए 06 युवकों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी को थाना लाकर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
(1)-सगर सिंह (18 वर्ष), पिता लालू सिंह, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
(2)-रजत दुबे (23 वर्ष), पिता संतोष दुबे, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
(3)-रितिक दुबे (24 वर्ष), पिता संतोष दुबे, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
(4)-इरफान खान उर्फ बघीरा (19 वर्ष), पिता रिजवान खान, निवासी नयापारा चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
(5)-मनोज पटेल (31 वर्ष), पिता अनिल पटेल, निवासी खुडुभाठा राम मंदिर के पास, थाना मस्तुरी।
(6)-राज लाल सिंह मरावी (22 वर्ष), पिता सुखराम सिंह मरावी, निवासी मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर, जिला सूरजपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top