CG CRIME

शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले का फरार आरोपी एवं 02 के विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिलीं सफलता..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले का एक फरार आरोपी एवं 02 के विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल बरामद। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था। कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे शामिल फरार आरोपी राजवीर अनंत साकिन राहौद एवं 02 विधी विरूद्ध संघर्षरत बालको को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को चाकू से ताबडतोड हमला कर हत्या करना एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि, आर पी बघेल, प्रआर, विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, तारिकेश पाण्डेय, जगदीश ,आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

नाम आरोपी – राजवीर अनंत पिता अमित अनंत उम्र 19 साल निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top