
Md-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा रिटर्न के रूप में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर ठगी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देते हुए लोगों को अपने झांसे में लेते हुए झूठा प्रलोभन देकर कुल ₹8,06,640 रकम जमा करवाते हुए ठगी की,आरोपियों द्वारा 10-12% प्रतिमाह रिटर्न देने एवं प्रतिदिन पैसे में ग्रोथ होने तथा बाद में पैसा निकाल लेना कहते हुए लोगों को धोखे में रख गया। पैसा निकालने एवं वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा अपना मोबाइल बंद कर दिया गया। थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत 04 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों के नाम
1. अब्दुल समद उम्र 60 वर्ष निवासी रामदेवजी के चबूतरे के पास भिश्ती मोहल्ला गांधीनगर किशनगढ़ राजस्थान
2. लोकेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी सरदार सिंह धानी रोड रामदेव कॉलोनी किशनगढ़ राजस्थान
3. कैलाश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी जाटो का मोहल्ला पुलिस थाना नारायणा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान
4. धीरज गट्टानी उम्र 25 वर्ष निवासी मीरा मार्ग न्यू कॉलोनी कुचामन सिटी राजस्थान

