
Md-Junaid Khan
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर 13 फरवरी की दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, कार की डिक्की से 20 पैकेट में 21.378 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 10,18,000 रुपये गांजा, शिफ्ट डिजायर कार और वन प्लस मोबाइल जप्त कर थाना चक्रधरनगर में धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी – अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़।

