
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी
1- दिनेश राठौर पिता छोटे लाल राठौर 30 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर
2- सूरज राठौर पिता राजेंद्र राठौर 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर

