CG CRIME

शिवरीनारायण : हत्या के मामले में खुलासा करते पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक नाबालिग को किया गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए,एक राय होकर चाकू से मारकर हत्या करने के मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। विधि से संघर्षरत बालक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103 (1), 61 (2), बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे शामिल एक विधी विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक राहुल चौहान अपनी मौसी के घर आना -जाना करता था। अपचारी का एक अन्य साथी आरोपी जो फरार है जिसके द्वारा एक लड़की को मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर फरार आरोपी को आपत्ति एवं नाराजगी थी। उक्त संबंध मोबाइलवार्ता को लेकर फरार आरोपी ने मृतक के प्रति वैमनस्य एवं आक्रोश पाल रखा था। दिनांक 11.02.2026 को इसी बात को लेकर फरार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को अपने साथ ले जाकर धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि, आर पी बघेल, प्रआर, विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, तारिकेश पाण्डेय, जगदीश ,आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप,, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top