
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। तखतपुर। जिले के तखतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को अकेला पाकर ग़लत नियत से छेड़ छाड़ जबरदस्ती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2026 को आरोपी उमेश आडिल ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए कॉलेज पारा स्थित एक घर में घुस कर, नाबालिग को अकेला पाकर उसने बुरी नियत से उसे जबरदस्ती छूने की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिस के परीपालन एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं तखतपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर धाबा बोल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
नाम आरोपी– उमेश आडिल उर्फ उमेश महर निवासी कालेज पारा तखतपुर।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 333,74,75(1)(1) बीएनएस एवं 8,12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर, आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

