CG CRIME

जांजगीर चांपा : नवागढ़ – फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 2800- 2800/₹ का समन शुल्क काटा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जी,एल,डी स्कूल, खैरताल में दिनांक 04.02.26 को फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट/छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़ा एवं समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए 2800- 2800/₹ का समन शुल्क लिया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top