
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरुद्ध रेड कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। छापेमारी में पुलिस ने हुक्का उपकरण, कोयला, चिलम, पाइप, कोल हीटर, नगदी ₹3000 और तीन मोबाइल फोन जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्यवाही से अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगी है। और आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

