CG CRIME

बलौदा बाजार : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बलौदा बाजार। जिले के गिधौरी पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दुगना होने का झांसा देते हुए ठगी करने के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महकम निवासी रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। गिधौरी पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों प्रकरण में आरोपी मनोहर लाल साहू को गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपी मनोहर लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी द्वारा जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी की गई। आरोपी द्वारा सौदा तय होने के बाद रकम लेकर जमीन की रजिस्ट्री ना करते हुए,धोखाधड़ी किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी– मनोहर लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top