CG CRIME

जांजगीर- मुलमुला : जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को पकड़ने में मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मिली सफलता..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पकड़ने में मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मिली सफलता। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से कुल रकम 7110/ रू एवं तास पत्ती किया गया जप्त। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मूलमुला पुलिस द्वारा ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे रेड कार्यवाही कर जुवारीयो को पकड़ विधिवत गिरफ्तार कर जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

जुआरियों के नाम
1. करण बघेल पिता राजेश बघेल उम्र 26 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना मस्तूरी
2. सूरज कुमार कुर्रे पिता कमल कुर्रे उम्र 26 वर्ष साकिन सीपत थाना सीपत
3. अजय कुमार रात्रे पिता कमल प्रसाद रात्रे उम्र 37 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना अकलतरा
4. प्रकाश पटेल पिता शरन पटेल उम्र 29 वर्ष साकिन तोरवा
5. ओमप्रकाश केवट पिता लखन लाल केवट उम्र 29 वर्ष साकिन तोरवा थाना तोरवा
6. मुकेश कुमार महिलांगे पिता स्वर्गीय जयराम प्रसाद उम्र 30 वर्ष साकिन सीपत थाना सीपत

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी आरक्षक भूपेंद्र कंवर सनोहर जगत ओमप्रकाश डहरिया गोपेश्वर पटेल राजा जयप्रकाश रात्रे का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top