CG CRIME

हत्या के प्रयास प्रकरण में 08 माह से फरार चल रहे 01 नाबालिक सहित 03 आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

राजनांदगांव। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 08 माह से फरार चल रहे 01 नाबालिक सहित 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 23.05.2025 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपीगण 01 मनीष अमोरिया, 02 आकाश मरकाम 03. विकास मरकाम 04 रवि 05. रवि 06. भैयालाल 07. याकुब नाम के व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर इसके पति दीपेश ढीमर को जान से मारने की नीयत से हाथ मुक्का एव चाकु से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाये है। जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाना बतायी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों कें खिलॉफ अपराध क्रमांक 253/25 धारा 109, 296, 351 (2), 191 (2), 191 (3), 190 भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। कायमी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे आरोपियों के पतासाजी हेतु टीम गठित कर संभावित ठिकानों में दबिश देकर लगातार पतासाजी किया जा रहा था, आरोंपियान घटना बाद से लगातार फरार चल रहे थे, कि मुखबीर की पुख्ता सूचना पर आज दिनांक 07.02.2026 को दबिश देकर आरोपी 01. आकाश मरकाम पिता स्व0 रोहित मरकाम उम्र 19 वर्ष साकिन अटल आवास लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02. भैयालाल महिलांगे पिता सरजू महिलांगे उम्र 19 वर्ष साकिन बैगापारा लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपीगण अभी भी फरार है, जिनकी गठित टीम द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है, मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।नाम आरोपी-
01. आकाश मरकाम पिता स्व0 रोहित मरकाम उम्र 19 वर्ष साकिन अटल आवास लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
02. भैयालाल महिलांगे पिता सरजू महिलांगे उम्र 19 वर्ष साकिन बैगापारा लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम सउनि0 इसराफिल खान, प्र0आर0 शम्भूनाथ द्विवेदी, आरक्षक राजा बारले, रामनारायण चंदेल एवं पूरन लाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top