
Md-Junaid Khan
रायगढ़ । जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब, जुआ–सट्टा, देह व्यापार एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए 48 घंटे का विशेष महा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से पुलिस टीमों को तैनात कर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर से कुल 214 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।


ग

िरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

