CG CRIME

बिलासपुर – बिल्हा : चोरी के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप व अन्य सामान जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित की गई थी। इसी दौरान 5 फरवरी 2026 की रात बिल्हा रेलवे स्टेशन स्थित शासकीय क्वार्टर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक दास मानिकपुरी निवासी कर्मा, थाना सीपत बताया और बिल्हा व चकरभाठा क्षेत्र में चार स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, 12 पैकेट सिगरेट और 2 पैकेट राजश्री गुटखा जप्त किया गया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सहित बिल्हा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

बिल्हा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए (The thief was arrested) पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी रात के अंधेरे में सूनेपन का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया लैपटॉप और अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में चोरी की कुल चार बड़ी घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपी के पास से चोरी का लैपटॉप और अन्य सामान बरामद, चार वारदातों का हुआ खुलासा, (The thief was arrested)

घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि 5 फरवरी की रात बिल्हा पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी रेलवे स्टेशन स्थित शासकीय क्वार्टर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर लाल गमछा बांधे छिपने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कर्मा के रहने वाले अशोक दास मानिकपुरी के रूप में हुई। शुरुआत में टालमटोल करने के बाद, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बिल्हा और चकरभाठा के अलग-अलग स्थानों पर चार चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, 12 पैकेट सिगरेट और राजश्री के पैकेट बरामद किए हैं, जबकि चोरी की गई नकदी के बारे में उसने बताया कि वह उसे खर्च कर चुका है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top