
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई नगदी रकम बरामद कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी डॉ. शशि मिश्रा ने 5 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पूजा पार्क स्थित मकान में दिन के समय किसी अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा घर में घुसा व्यक्ति प्रार्थी का पूर्व ड्राइवर ही था, जिसने पर्स में रखी ₹9000 की नगदी चोरी की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी स्वीकार की, जिसके बाद नगदी बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी– बिपिन मसीह निवासी घुरू शैलेन्द्र नगर, थाना सकरी जिला बिलासपुर ( छ.ग )

