CG CRIME

सिविल लाइन : वाहन टक्कर पर विवाद, मुख्य आरोपी समेत ,चार अपचारी बालक गिरफ्तार, कब्जे से चाकू जप्त..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन टक्कर को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शानू उर्फ अश्वनी यादव सहित चार अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अपचारी बालक के कब्जे से लोहे का चाकू भी जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को प्रार्थी आशीष कुमार कुर्रे अपने साथियों के साथ ऑटो से जा रहा था। भारतीय नगर मोड़ के पास स्कूटी चालक से टक्कर के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद शाम को ऑटो शोरूम के पास आरोपियों ने दोबारा पहुंचकर गाली गलौज मारपीट की और एक अपचारी बालक ने चाकू से हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। एवं 6 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top