CG CRIME

रतनपुर : शराब के नशे में वन रक्षक से मारपीट,दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। रतनपुर। वन विभाग के रक्षक से शराब के नशे में धुत युवकों ने बेरहमी से मारपीट करने वाले दो आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एवं दो अन्य की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृपानंद जांगड़े पिता लखन जांगड़े उम्र 34 वर्ष, वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए चार अज्ञात लोग खुलेआम शराब पीते मिले। जब क्षेत्र रक्षक ने उन्हें रास्ता हटाने को कहा, तो आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और फिर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। घटना के समय सभी आरोपी शराब के नशे में थे। मारपीट के दौरान क्षेत्र रक्षक को चोटें आईं। सरकारी कर्मचारी पर इस तरह के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3, 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों लक्ष्मण यादव पिता बीरबल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा (2)- राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा। को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है।


नाम आरोपी

(1) लक्ष्मण यादव पिता बीरबल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा
(2)- राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top