
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना पुलिस सहायता केन्द्र कोटमीसोनार अंतर्गत ग्राम पोड़ीदल्हा स्थित बुड़हीन माई मंदिर में हुई मुकुट चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.02.2026 को प्रार्थी शैलेश कुमार सिदार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बुड़हीन माई मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चांदी के दो मुकुट (लगभग 10 तोला) चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 75/2026, धारा 331(4), 305(घ) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में संदेह के आधार पर आरोपी राहुल कुमार निवासी वार्ड नं. 01 टिकरी पारा, पोड़ीदल्हा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए चांदी के दो मुकुट एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का छोटा सब्बल बरामद किया जाकर आरोपी को दिनांक 05.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-राहुल कुमार पिता अभिमन्यु, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी वार्ड नं. 01 टिकरी पारा, पोड़ीदल्हा थाना अकलतरा।

