CG CRIME

बिल्हा : दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र देवकिरारी निवासी से दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता, निवासी देवकिरारी, ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। की आरोपी हेमंत कुमार यादव ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर वर्ष 2019 से लगातार शारीरिक शोषण किया। दिनांक 05 दिसंबर 2025 को पीड़िता जब आरोपी के घर ग्राम परसदा (भ) पहुंची तो आरोपी की मां और मामा द्वारा जातिगत गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। और शादी से साफ इनकार कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपी की तलाश तेज़ की गई। आरोपी की लोकेशन चरौदा, भिलाई में मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के अपराध स्वीकार करने पर अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 376(2)(एन), 294, 506, 34 भादवि एवं एसटी/एससी एक्ट की धाराओं के तहत दिनांक 05 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री डी.आर. टंडन, थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, उनि शत्रुघन प्रसाद लहरे, आरक्षक संतोष मरकाम एवं महिला आरक्षक सुनीता पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top