
Md-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा डीजल चोरी के फरार आरोपी को पकड़ने में मिलीं सफलता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज कुर्रे निवासी खिसोरा का घटना दिनांक से फरार था। जिसे आज दिनांक 04.02.2026 को मुखबीर सूचना पर उसके सकुनत से हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जो अपने अन्य साथी जयनारायण केवट, रंजीनीष रात्रे, वीर रात्रे के साथ दिनांक 28.01.2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खडी ट्रेलर से स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 बी एन 9753 में 140 /-लीटर डीजल चोरी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 303(2) 3(5) 112 (2) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ।

पूर्व मे आरोपी रजनीश रात्रे निवासी खिसोरा खमदाई पारा एंव जयनारायण केवट निवासी बलौदा को दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी– सूरज कुर्रे- पिता ईतवारी कुर्रे उम्र- 19 साल साकिन ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

