
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा रोड पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस ने टिकरापारा आदर्श नगर चौक के पास दबिश दी। जहां पुलिस ने मौके से आरोपी सुल्तान खान पिता असरफ खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा को पकड़। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया। जिससे वह आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा था। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

