
Md-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान चलते चारपहिया वाहन, बाइक में खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दिख रहे 16 अवयस्क बालकों, को उनके परिजनों के माध्यम से कड़ी फटकार लगाते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे वीडियो में स्कूल के छात्र एवं ड्रॉप आउट छात्र भी है शामिल। पकड़े गए सभी अनावेदकों से 02 चारपहिया वाहन एवं 02 बाईक जप्त किया गया। वायरल वीडियो में दिख रहे, अन्य वाहनों के संबंध में पहचान कार्यवाही की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर सभी की पहचान करते हुए 16 अवयस्क बालक सहित कुल 26 युवाओं को पकड़ा गया।
वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन की धाराओं में कुल 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत की गई कार्यवाही।

अनावेदकों के नाम
1. भावेश देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
2. प्रहलाद कैवर्त उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
3. भार्गव देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
4. पुरण चंद कैवर्त उम्र 18 साल ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
5. कमलेश जायसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमोदी चौकी गिरौदपुरी
6. निशांत देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
7. पियूष देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
8. साहिल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी
9. फिरु यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
10. होमेश देवांगन देवांगन उम्र 19 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल

