CG CRIME

चितावर मेला में युवक की हत्या के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बलौदा बाजार। जिले के ग्राम कामता चितावर मेला में एक युवक की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा 2. आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा। द्वारा मेला कार्यक्रम के दौरान रौब झाड़ने एवं दबदबा बनाने के लिए आरोपियों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट चाकू एवं लोहे के धारदार कड़ा से घातक वार करते हुए गंभीर चोंट पहुंचाया। मारपीट के दौरान शरीर में गंभीर चोट आने से मृतक राहुल यादव की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का कडा एवं चाकू जप्त कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

आरोपियों के नाम
1. हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा
2. आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कामता थाना सिमगा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top