CG CRIME

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 296,351 (3). 109(1),309 (2),310(2),311 BNS एवं अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 296 351(3),109(1),309(2),310(2),311 BNS के फरार मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया पिता छोटेबाबू सबरिया उग्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 01 सबरिया डेरा राहौद जो घटना दिनांक से घटना कारित कर फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी की जा रही थी, कि दिनांक 01.02.2026 को देर रात्रि में मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम बोडसरा में रामनाथ सबरिया अपने रिश्तेदारी में छिपा है।

सूचना पर फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतू रवाना होकर ग्राम बोड़सरा आये मुखबीर से संपर्क करने पर ग्राम बोड़सरा शराब भट्टी के आगे दाहिने तरफ खण्डहरनुमा मकान में रामनाथ होना पाया जिसे पुलिस पार्टी ने अपना परिचय बताया और उक्त आरोपी को सरेंडर करने कहा जो पुलिस को देखकर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए आड़ लेकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे आत्मसमर्पण सरेंडर करने बोला गया। आरोपी को आत्मसमर्पण के लिये बार-बार चेतावनी भी दी गई परंतु आरोपी द्वारा चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए इन लोगो को देखकर अपने हाथ में रखे देशी कट्टा को तान दिया जिसे पुनः सरेंडर करने कहा गया जो शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए पुलिस पार्टी को भयोपरत कर अपने पास रखे देशी कट्टा से जान से मारने की नियत से इनके ऊपर फायर कर दिया। जिससे ये लोग बाल-बाल बच गये गोली निरीक्षक के सिर के उपर से गुजरी जिससे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव विवश होकर न्युनतम बल का प्रयोग करते हुए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आत्म सुरक्षार्थ होकर तत्काल अपना बचाव किये उनके द्वारा चेतावनी स्वरूप हवाई फायर किया गया।

उसके बाद भी आरोपी रामनाथ इनके ऊपर फायर करने के लिए अपने देशी कट्टा को पुनः तान दिया तब निरीक्षक राजीव के द्वारा आरोपी के कमर के नीचे को टारगेट करते हुए जवाबी कार्यवाही में अपने पास रखे शासकीय पिस्टल से 02 राउण्ड आरोपी के कमर के नीचे फायर किया जिससे आरोपी रामनाथ सबरिया के दाहिना पैर के घुटने के नीचे गोली लगी जिससे आरोपी घायल होकर वही बैठ गया जिसे ये लोग काबू में किये और आरोपी के उपचार हेतु तत्काल ईलाज हेतू जिला अस्पताल जांजगीर लाकर भर्ती किये है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

दौरान विवेचना आरोपी चोटिल होने व अस्पताल में भर्ती होने से कर्मचारी लगाया गया था जो आज दिनांक आरोपी का स्वास्थ्य ठीक होने से डाक्टर के द्वारा डिस्जार्च किया गया जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपी के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार किया है जो आरोपी के द्वारा अपराध किये जाने का प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 03.02.2026 गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी
1- रामनाथ सबरिया पिता छोटे बाबू गोंड़ उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 राहोद थाना शिवरीनारायण जांजगीर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top