CG CRIME

बिलासपुर- बिल्हा- तंत्र-मंत्र की आड़ में ‘पैसों की बारिश’ कराने का दावा कर ठगी करने वाले तीन महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत में तंत्र-मंत्र की आड़ में ‘पैसों की बारिश’ कराने का दावा कर ठगी करने वाले तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड विजय राज नए शिकार तलाशता था। इसके बाद आरोपी ‘पंडित’ बनकर पीड़ितों को बिल्हा के सुनसान ठिकाने पर बुलाते, धूप-दीप और तंत्र-मंत्र का नाटक रचते और ढाई लाख रुपये की ‘आहुति’ देने पर नोटों की बारिश का भरोसा दिलाते। महिलाओं की भूमिका पीड़ितों को भावनात्मक रूप से विश्वास में लेने की थी। पैसे मिलते ही आरोपी ‘चमत्कार’ के लिए समय मांगकर फरार हो जाते। ठगों ने लोगों से ढाई लाख रुपये लेकर ढाई करोड़ का सपना दिखाया और लाखों की ठगी कर ली। बिल्हा पुलिस द्वारा शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर प्रकरण में दो पुरुष और तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि गिरोह आसपास के जिलों में भी सक्रिय था और दर्जनों लोगों को निशाना बना चुका है। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।पुलिस ने जनता से अपील की है कि मेहनत की कमाई को दोगुना-तिगुना करने या आसमान से पैसे बरसाने जैसे दावों पर भरोसा न करें। ऐसे किसी भी ‘चमत्कारी बाबा’ की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top